Deputy CM Brajesh Pathak Statement: “सपा पूरी तरह डिरेल हो चुकी है, अब दाल गलने वाली नहीं”.. अखिलेश पर जमकर बरसे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, सफल नहीं होंगे। पाठक ने सपा को पूरी तरह डिरेल बताते हुए कहा कि अब उसकी “दाल गलने वाली नहीं” है। उन्होंने सपा पर जाति-धर्म के नाम पर राजनीति और तुष्टीकरण के आरोप भी लगाए।
Deputy CM Brajesh Pathak Statement || Image- ANI News File
- ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना
- साधा सपा को पूरी तरह डिरेल बताया
- तुष्टीकरण की राजनीति का लगाया आरोप
Deputy CM Brajesh Pathak Statement: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, वह सफल नहीं होंगे। पाठक ने सपा को लेकर कहा कि पार्टी पूरी तरह डिरेल हो चुकी है और उत्तर प्रदेश की जनता उसके राजनीतिक तौर-तरीकों को समझती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, सफल नहीं होंगे’
ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता जानती है कि ये लोग गुंडे, बदमाश और माफियाओं को पालने-पोषने वाले लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को सत्ता केवल अपने स्वार्थ के लिए चाहिए।
‘अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है’
Deputy CM Brajesh Pathak Statement: डिप्टी सीएम ने प्रदेश में भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा, “आज यूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की राह पर चल रहा है। उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
ब्रजेश पाठक ने सपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग जाति-धर्म के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते रहे हैं, जबकि भाजपा सर्वसमाज की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास” के आधार पर जन-जन को जोड़ती है।
इन्हें भी पढ़ें:
इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के किरदार की पहली तस्वीर सामने आई
नवितास सोलर की पांच साल में गुजरात, महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा
फोनपे मर्चेंट नेटवर्क विस्तार के लिए 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारी नियुक्त करेगी
लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया

Facebook


