लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Modified Date: February 15, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:19 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 17 फरवरी को बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद के लिए तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पता चला है कि बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ढाका में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था।

विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत सरकार की ओर से तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

रहमान की अगुवाई में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में शानदार जीत मिली है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष का शामिल होना भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच गहरी मित्रता को दर्शाता है, और हमारे दोनों देशों के जुड़ाव वाले लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि करता है।’’

भाष शफीक प्रशांत

प्रशांत

लेखक के बारे में