सीएम सर शादी पर रोक लगा दीजिए, रुक जाए गर्लफ्रेंड की शादी, युवक के ट्वीट पर युवती बोली-…दिल में तुम ही बसे हो पंकज

सीएम सर शादी पर रोक लगा दीजिए, रुक जाए गर्लफ्रेंड की शादी, युवक के ट्वीट पर युवती बोली-...दिल में तुम ही बसे हो पंकज

सीएम सर शादी पर रोक लगा दीजिए, रुक जाए गर्लफ्रेंड की शादी, युवक के ट्वीट पर युवती बोली-…दिल में तुम ही बसे हो पंकज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: May 18, 2021 2:59 pm IST

पटना: कोरोना संक्रमण के चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान कई अजीबोगरीब मामले भी सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहां एक युवक ने मुख्यमंत्री से शादी ब्याह पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हैरानी की बात ये है कि युवक ने ऐसी मांग इसलिए की है क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय हो गई है और 19 मई को उसकी शादी होने वाली है।

Read More: भूपेश कैबिनेट के फैसले: लद्दाख बॉर्डर पर शहीद जवान की बहन को अनुकंपा नियुक्ति, बस संचालकों का टैक्स भुगतान 4 माह आगे बढ़ा, देखिए अन्य बड़े निर्णय

पंकज कुमार गुप्ता नाम के शख्स ने सीएम नीतीश कुमार को ट्वीट कर लिखा है कि सर अगर शादी-ब्याह पे भी रोक लगा देते तो मेरी girlfriend की शादी थी 19 मई को वह भी रुक जाती। आप का हम जीवन भर आभारी रहेंगे।

Read More: पिनराई विजयन माकपा विधायक दल के नेता चुने गए, 20 को कैबिनेट का विस्तार, केके शैलजा को नहीं मिली जगह

पंकज के इस ट्वीट पर नीतीश कुमार ने रिप्लाई करते हुए लिखा है कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

Read More: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, कुचलकर फरार हुआ कार सवार युवक

वहीं, पंकज के इस इस ट्वीट पर उसकी गर्लफ्रेंड ने रिप्लाई करते हुए कहा है कि तुम जब हमको छोड़कर पूजा से बात करने गए थे मैं भी बहुत रोती थी पंकज। आज मैं खुशी से शादी कर रही हूं तो ऐसा मत करो प्लीज़। लेकिन पंकज भले मैं शादी किसी से कर लूं, दिल में तुम्हीं बसे रहोगे। शादी में जरूर आना, मैं तुम्हें देखकर विदा होना चाहती हूं।

Read More: फैसले.. मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की होगी शुरुआत, प्रति एकड़ दी जाएगी 10 हजार की राशि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"