कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कम तीव्रता का भूकंप

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कम तीव्रता का भूकंप

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में कम तीव्रता का भूकंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 30, 2022 3:46 pm IST

बेंगलुरु, 30 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गयी।

केएसएनडीएमसी के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह करीब नौ बजकर 15 मिनट पर महसूस किए गए।

केएसएनडीएमसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र जिले के विजयपुरा तालुक में बारातगी ग्राम पंचायत के इंगनल गांव के 1.2 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।

केएसएनडीएमसी ने कहा, ‘‘भूकंप की तीव्रता कम थी और इसके झटके भूकंप के केंद्र से 10-12 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तक महसूस किए गए होंगे।’’

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में