LPG Rule Changes | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: LPG Rule Changes मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर भारत में दिखने लगा है। अमेरिका-ईरान के बीच डील के बाद होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई (Commercial LPG Supply) पर लगी सभी सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा दी हैं और सप्लाई को वेस्ट एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है। जिसके बाद अब होटल, रेस्तरां और फैक्ट्रियों को बड़ी राहत मिली है।
LPG Rule Changes पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की बात है कि सरकार ने नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज़ पाबंदियां हटा दी हैं और सप्लाई को वेस्ट एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है।
इसके अलावा, संकट की शुरुआत में रोकी गई बल्क LPG की सप्लाई में भी ढील दी गई है और इसे संकट से पहले की खपत के स्तर का 50% कर दिया गया है, जिससे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को काफी राहत मिली है। यह बहाली LPG सप्लाई की स्थिति में हाल ही में हुए सुधार के बाद की गई है।
वेस्ट एशिया संकट के दौरान, घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ (Essential Commodities Act) के तहत आदेश जारी किए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि C3-C4 स्ट्रीम का इस्तेमाल सिर्फ़ LPG उत्पादन के लिए किया जाए और उन्हें पेट्रोकेमिकल व अन्य डाउनस्ट्रीम इस्तेमाल से हटाकर LPG उत्पादन में लगाया जाए। देश में LPG उत्पादन में सुधार और इम्पोर्टेड LPG कार्गो की अनुमानित उपलब्धता को देखते हुए, सरकार ने LPG पूल के लिए C3/C4 स्ट्रीम के डायवर्जन (इस्तेमाल में बदलाव) को कम करने का भी फैसला किया है। नॉन-LPG इस्तेमाल के लिए C3-C4 स्ट्रीम का बढ़ा हुआ आवंटन इस तरह लागू किया जाएगा कि घरेलू LPG की उपलब्धता पर कोई असर न पड़े और देश में कुल LPG उत्पादन हर दिन कम से कम 40 TMT बना रहे।
In a major relief to industrial and commercial LPG consumers, the Government has removed all sectoral restrictions on the supply of Non-Domestic Packed LPG and restored supplies to the levels prevailing prior to the West Asia crisis. Further, the supply of bulk LPG, which had… pic.twitter.com/CyhdnnrxS2
— ANI (@ANI) June 25, 2026