संयुक्त राष्ट्र, 24 सितंबर (एपी) फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित किया, इस दौरान उनका पहले से रिकॉर्ड किया गया भाषण रामल्ला स्थित उनके कार्यालय से प्रसारित किया गया।
अमेरिका ने लगातार दूसरे साल अब्बास और फलस्तीन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उनका पहले से रिकॉर्ड किया गया भाषण प्रसारित किया गया।
अब्बास (90) ने यह वीडियो बुधवार को रिकॉर्ड किया था।
अब्बास ने वेस्ट बैंक के हालात और गाजा युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘फलस्तीनी लोग अपने इतिहास के सबसे खतरनाक दौर से गुजर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इजराइल ने ‘‘जन-जीवन की सभी बुनियादी जरूरतों को निशाना बनाया है।’’
अब्बास 2005 से फलस्तीनी प्राधिकरण का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। लेकिन वर्षों से जारी भ्रष्टाचार और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली बस्तियों से कभी-कभी होने वाली हिंसक गतिविधियों के कारण फलस्तीनियों के बीच उनका समर्थन कम हो गया है।
एपी सुभाष सुरेश
सुरेश