मप्र: अगर मालवा में 1.22 करोड़ रुपये मूल्य की 613 ​​किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त

मप्र: अगर मालवा में 1.22 करोड़ रुपये मूल्य की 613 ​​किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त

मप्र: अगर मालवा में 1.22 करोड़ रुपये मूल्य की 613 ​​किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त
Modified Date: March 21, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: March 21, 2026 6:49 pm IST

अगर मालवा, 21 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के मालवा जिले में शनिवार को पुलिस ने एक ट्रक से 1.22 करोड़ रुपये मूल्य का 613.6 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक, पंजाब की ओर जा रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयात ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सोयाबीन की बोरियों में डोडा पोस्त छिपाकर ले जा रहे एक ट्रक की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि ट्रक को अगर-सारंगपुर रोड पर गणेश घाटी में रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को ट्रक में लदे 325 बोरों में से 31 काले बोरों में छिपाकर रखा गया मादक पदार्थ मिला।

पुलिस ने बताया कि पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी चालक विकार सिंह भुल्लर (35) के पास कोई आवश्यक लाइसेंस नहीं था।

बोयात ने बताया कि अगर कोतवाली में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में