महाराष्ट्र: गोंडिया में बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच शुरू

महाराष्ट्र: गोंडिया में बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच शुरू

महाराष्ट्र: गोंडिया में बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद, जांच शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: November 16, 2020 1:37 pm IST

गोंडिया, 16 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के गोंडिया वन रेंज के अंतर्गत लोधीतला गांव में धान के खेत में एक बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को बरामद किए गए बाघ के शव से कुछ अंग गायब मिले जिससे जानवर का शिकार किए जाने का संदेह है। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि बिजली के करंट से उसकी मौत हुई हो।

अधिकारी ने कहा कि गायब अंगों का पता लगाने के लिए एक खोजी कुत्ता तैनात किया गया है। बाघ के शव से पैर, पंजे, पूंछ और माथे का एक हिस्सा गायब है।

उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि मौत 10-12 दिन पहले हुई हो। मौके पर पोस्टमॉर्टम कराया गया और विसरा को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया।’’

वन अधिकारी ने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की आगे की जांच चल रही है।

भाषा शुभांशि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में