महाराष्ट्र: बम की धमकी मिलने के बाद संभाजीनगर के डाकघरों की तलाशी ली गई

महाराष्ट्र: बम की धमकी मिलने के बाद संभाजीनगर के डाकघरों की तलाशी ली गई

महाराष्ट्र: बम की धमकी मिलने के बाद संभाजीनगर के डाकघरों की तलाशी ली गई
Modified Date: March 25, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: March 25, 2026 5:32 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, 25 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार को बम निरोधक दस्ते ने कई डाकघर परिसरों में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद गहन तलाशी ली।

अधिकारी ने बताया कि जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

छत्रपति संभाजीनगर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को धमकी भरा ईमेल मिला था जिसमें दावा किया गया था कि राज्य भर के पासपोर्ट और डाकघरों में दोपहर साढ़े 12 बजे 16 बम विस्फोट होंगे।

ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि बमों में आरडीएक्स और जहरीली साइनाइड गैस होगी।

ईमेल में यह भी कहा गया कि डाकघरों को तुरंत खाली कराया जाए।

अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर के डाकघरों की व्यापक तलाशी ली, जिसमें बम्बई उच्च न्यायालय परिसर स्थित डाकघर भी शामिल था।

उन्होंने बताया, “हमारी टीमों ने उच्च न्यायालय परिसर और जूनाबाजार क्षेत्र स्थित मुख्य डाकघर में तलाशी ली।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में