झूठी शान की खातिर हत्या के संदिग्ध मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झूठी शान की खातिर हत्या के संदिग्ध मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

झूठी शान की खातिर हत्या के संदिग्ध मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: June 30, 2021 12:47 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) दिल्ली के द्वारका में एक सप्ताह पहले झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में अपनी रिश्ते की बहन को कथित रूप गोली मारने और उसके पति की हत्या के लिये 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान विक्की के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना 24 जून की रात द्वारका सेक्टर 23 में अंबरहाई गांव में दंपत्ति के किराए के घर में हुई थी। चार गोलियां लगने के बाद विनय दहिया (23) की मौत हो गई थी जबकि किरन दहिया (19) की गर्दन में चोट लगी थी और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने संदेह जताया था कि यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने कहा था कि दंपत्ति ने पिछले साल अपने-अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

पिछले साल अगस्त में दंपत्ति ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अदालत ने सोनीपत पुलिस को दंपत्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था।

भाषा जोहेब उमा

उमा


लेखक के बारे में