योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : पंजाब के राज्यपाल

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : पंजाब के राज्यपाल

योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं : पंजाब के राज्यपाल
Modified Date: June 21, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: June 21, 2026 4:32 pm IST

चंडीगढ़, 21 जून (भाषा) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

​​उन्होंने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित रखने का एक जरिया है।

कटारिया चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं और वह 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन अपनी ‘योग 365’ पहल के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक योग की पहुंच सुनिश्चित करने और इस प्राचीन पद्धति को पूरे वर्ष के अभ्यास में बदलने के लिए काम कर रहा है।

उन्होंने एकीकृत अस्पतालों, मोबाइल चिकित्सा इकाइयों और जनकल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने शहर में योग को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले 14 संगठनों और संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

कटारिया के साथ चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी, वित्त सचिव दिप्रावा लकड़ा और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी मौजूद थे।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय परिसर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीशों के अलावा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सदस्य तथा उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में