International Yoga Day in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जोर शोर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.. बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी किया योग, देखें तस्वीरें
International Yoga Day in Pakistan Images and Videos: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाकिस्तान के लाहौर में बड़ी संख्या में लोगों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
International Yoga Day in Pakistan Images and Videos || Image- Social Media Files
- लाहौर में महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया।
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पाकिस्तान से भी योग की तस्वीरें सामने आईं।
- योग के जरिए स्वस्थ और संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।
इस्लामाबाद: आज 21 जून को भारत समेत पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने सुबह योग के आसन किये और और स्वस्थ्य जीवन के लिए आम दिनचर्या में योग को जरूरी बताया। भारत में सबसे बड़ा योग आयोजन कोलकाता में आयोजित किया गया। (International Yoga Day in Pakistan Images and Videos) यहां खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैकड़ों लोगों के साथ योग किया जबकि वर्चुअली लाखों लोगों के जुड़ने का दावा किया गया।



IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
योग से जुड़ी तस्वीरें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी आई है। यहाँ लाहौर के मैदान में बड़े पैमाने पर महिलायें और पुरुषों ने योगासन में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर इस आयोजन से जुड़ी तस्वीरें सामने आई है। इसी तरह इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
Cd’A @gitikasrivastava, along with members of HCI, Islamabad, celebrated the 12th International Yoga Day #IDY2026, which emphasized that healthy ageing begins at an early stage.
A few minutes today , benefits for years.
#स्वस्थ_आयु_के_लिए_योग… pic.twitter.com/XX62jaFzR0
— India in Pakistan (@IndiainPakistan) June 21, 2026
कोलकाता से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया पूरी दुनिया को सन्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने हजारों योग साधकों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज योग पूरी मानवता को जोड़ने वाला एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। (International Yoga Day in Pakistan Images and Videos) अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 21 जून दुनिया के कई हिस्सों में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। आज योग दिवस के अवसर पर हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक और पूर्वोत्तर भारत से लेकर पश्चिम के सौराष्ट्र तक योग की प्रेरणादायक तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश और दुनिया स्वास्थ्य, शांति और सामंजस्य के लिए योग के माध्यम से एकजुट दिखाई दे रही है।
स्वच्छता अभियान के लिए कोलकाता की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के लोगों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत शहरवासियों ने जिस समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। (PM Modi Yoga Day Kolkata Video and Images) उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और योग इन दोनों को मजबूत करने का माध्यम है।
बंगाल की आध्यात्मिक विरासत का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में योग दिवस मनाने का विशेष महत्व है क्योंकि यह भूमि महान संतों और आध्यात्मिक गुरुओं की रही है। उन्होंने भगवान रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद और लाहिड़ी महाशय का उल्लेख करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने योग और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (International Yoga Day in Pakistan Images and Videos) उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के विचारों का भी जिक्र किया और कहा कि मनुष्य की सच्ची पहचान उसके आसपास की दुनिया से जुड़ाव में होती है। यही भावना योग के मूल में भी मौजूद है।
योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग को केवल शारीरिक व्यायाम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने का माध्यम है। उन्होंने महर्षि अरविंद के विचार “पूरा जीवन ही योग है” का उल्लेख करते हुए कहा कि जब योग व्यक्ति के स्वभाव का हिस्सा बन जाता है, तब वह मानव एकता और आत्मिक विकास का मजबूत आधार बनता है। उन्होंने कहा कि योग किसी एक आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। यह बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए समान रूप से लाभदायक है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर दिया जोर
इस वर्ष के योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” यानी स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बढ़ती उम्र का अर्थ यह नहीं होना चाहिए कि व्यक्ति की क्षमता कम हो जाए। योग लोगों को लंबे समय तक सक्रिय, ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। (International Yoga Day in Pakistan Images and Videos) उन्होंने कहा कि व्यक्ति को 40 वर्ष की उम्र में 20 वर्ष से अधिक लचीला, 50 वर्ष की उम्र में 30 वर्ष से अधिक ऊर्जावान और 70 वर्ष की उम्र में 50 वर्ष से अधिक स्वस्थ रहने का प्रयास करना चाहिए। योग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पूरी दुनिया में बढ़ रही योग की लोकप्रियता
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस वर्ष “योग 365” पहल के तहत 100 दिनों का ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 130 देशों के 30 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह योग की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता और स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। योग को परिवार और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना भी जरूरी है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
स्वस्थ समाज से बनेगा मजबूत राष्ट्र
अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही मजबूत, समृद्ध और आत्मविश्वासी राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने सभी के सुख, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना करते हुए प्राचीन भारतीय प्रार्थना “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” का उल्लेख किया और कहा कि योग इसी भावना को साकार करने का माध्यम है।
इन्हें भी पढ़ें:
अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज
बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए
पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की
बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें

Facebook


