यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम फिल्म निर्माता चिदंबरम के खिलाफ मामला दर्ज
यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयालम फिल्म निर्माता चिदंबरम के खिलाफ मामला दर्ज
कोच्चि, दो मार्च (भाषा) कोच्चि पुलिस ने सुपरहिट फिल्म ‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ के निर्देशक चिदंबरम एस. पोडुवल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में एक महिला की शिकायत के आधार पर एर्णाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को यह मामला दर्ज किया। यह घटना कथित तौर पर वर्ष 2022 में घटी थी।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला एलमकुलम में एक महिला के आवास में कथित तौर पर जबरन घुसने और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने से जुड़ा है।
इस संबंध में फिल्म निर्देशक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, मामला दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माता को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
हालांकि, चिदंबरम ने अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने दो हिट फिल्मों, ‘जन-ए-मन’ (2021) और ‘मंजुम्मेल ब्वॉयज’ (2024) का निर्देशन किया है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


