धोनी, कोहली की बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करे दिल्ली पुलिस: मालीवाल

Ads

धोनी, कोहली की बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करे दिल्ली पुलिस: मालीवाल

  •  
  • Publish Date - January 12, 2023 / 12:13 AM IST,
    Updated On - January 12, 2023 / 05:48 AM IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार को पुलिस से क्रिकेटर एम. एस. धोनी और विराट कोहली की बेटियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गईं ‘‘अभद्र’’ टिप्पणियों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।

मालीवाल ने ट्वीट किया, “देश के 2 बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और धोनी की बच्चियों की तस्वीरें ट्विटर पर डालकर कुछ एकाउंट्स भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। 2 साल & 7 साल की बच्ची के बारे में ऐसी घटिया बातें? कोई खिलाड़ी नहीं पसंद तो क्या उसकी बच्ची को गाली दोगे? पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।”

मालीवाल ने कुछ टिप्पणियों के धुंधले स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए।

भाषा जोहेब माधव

माधव