ममता बनर्जी ने दी वैलेंटाइन डे की बधाई, कहा- ‘प्रेम अमर रहे’

ममता बनर्जी ने दी वैलेंटाइन डे की बधाई, कहा- ‘प्रेम अमर रहे’

ममता बनर्जी ने दी वैलेंटाइन डे की बधाई, कहा- ‘प्रेम अमर रहे’
Modified Date: February 14, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: February 14, 2026 5:35 pm IST

कोलकाता, 14 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर ‘वेलेंटाइन डे’ की शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालीं बनर्जी ने पहली बार वेलेंटाइन डे के अवसर पर संदेश साझा किया है। राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज होने के बीच उन्होंने यह पोस्ट की है।

अपने संदेश की शुरुआत उन्होंने बांग्ला कविता से की, और लिखा—“प्रेम अमर रहे। प्रेम स्थायी है, फलता-फूलता है और लंबे समय तक कायम रहता है।”

उन्होंने लिखा, “वेलेंटाइन डे प्रेम के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का उत्सव है। प्रेम की यही भावना मेरे सार्वजनिक जीवन की यात्रा का मार्गदर्शन करती रही है। यह जनता के प्रति ऐसा प्रेम है जो तूफानों को झेल सकता है, धैर्यपूर्वक उनकी बात सुन सकता है और न्याय व गरिमा के लिए साहसपूर्वक लड़ सके।”

मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने रासबिहारी इलाके में मुख्यमंत्री के आवास के पास ‘मैनिफेस्टो ऑफ लव’ थीम पर प्रगतिशील साहित्य का स्टॉल लगाया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि वह वहां जा सकती हैं।

बनर्जी पूर्व में विभिन्न त्योहारों और अवसरों पर शुभकामनाएं देती रही हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में वेलेंटाइन डे पर उनका यह संदेश आगामी चुनावों से पहले युवा मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में