ममता ने बर्धमान में टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आजाद के समर्थन में रोड शो किया

ममता ने बर्धमान में टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आजाद के समर्थन में रोड शो किया

ममता ने बर्धमान में टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आजाद के समर्थन में रोड शो किया
Modified Date: May 7, 2024 / 10:15 pm IST
Published Date: May 7, 2024 10:15 pm IST

कोलकाता, सात मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को कीर्ति आजाद के समर्थन में बर्धमान में एक रोड शो किया।

कीर्ति आजाद बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार हैं।

यह रोड शो बेनाचिति से शुरू हुआ और बर्धमान के दुर्गापुर में भिरिंगी में समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों लोग खड़े थे और ममता बनर्जी उनसे बातचीत करने के लिए बीच-बीच में रुक रहीं थीं।

आजाद वर्ष 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। उन्हें भी भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए देखा गया।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में