लड़की से व्हॉट्सएप चैट के शक में युवक से अमानवीय बर्ताव, पेशाब पिलाने का आरोप; दो लोग हिरासत में

लड़की से व्हॉट्सएप चैट के शक में युवक से अमानवीय बर्ताव, पेशाब पिलाने का आरोप; दो लोग हिरासत में

लड़की से व्हॉट्सएप चैट के शक में युवक से अमानवीय बर्ताव, पेशाब पिलाने का आरोप; दो लोग हिरासत में
Modified Date: April 14, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: April 14, 2026 7:41 pm IST

जयपुर, 14 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवती से व्हॉट्सएप पर बातचीत करने शक में कुछ लोगों के एक समूह ने एक युवक से कथित तौर पर मारपीट की और उसे अपमानित करते हुए पेशाब पीने के लिए भी मजबूर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

अधिकारी ने बताया कि घटना 26 मार्च को शिव थाना क्षेत्र में हुई थी।

थाना प्रभारी सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पीड़ित के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ित देवी सिंह (19) की एक लड़की से व्हाट्सऐप पर चैट के कारण दो समूहों के बीच विवाद हुआ और मामला हिंसा तक पहुंच गया।”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि आरोपियों ने युवक को इस आरोप में निशाना बनाया कि उसके मोबाइल फोन में एक युवती की तस्वीरें थीं, जिससे वह चैट कर रहा था।

उन्होंने कहा, “आरोपियों ने उसे पकड़ लिया, मारपीट की, चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे पेशाब पीने तथा गंदगी खाने के लिए मजबूर किया।”

पुलिस के मुताबिक, घटना का एक वीडियो हाल में सामने आया है, जिसमें पीड़ित जमीन पर बैठा दिख रहा है, उसके चेहरे पर कालिख पोती हुई है और कुछ लोग उसका वीडियो बनाते हुए उसे जबरन गंदगी खिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी


लेखक के बारे में