गौतमबुद्ध नगर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर में महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Modified Date: August 18, 2025 / 10:38 am IST
Published Date: August 18, 2025 10:38 am IST

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्त (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को जारचा थाना क्षेत्र के समाना गांव के पास से एक महिला का शव बरामद किया था, जिसकी पहचान गाजियाबाद निवासी शिवानी के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान महिला के रिहान नामक व्यक्ति से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई, जिसके बाद रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में रिहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शिवानी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरोपी ने खुलासा किया कि तलाकशुदा शिवानी और वह सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। रिहान ने शिवानी से शादी का वादा कर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब शिवानी ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची।”

उन्होंने बताया, ‘‘शनिवार को आरोपी शिवानी को अपने साथ समाना गांव की नहर के पास ले गया, जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के जंगल में फेंक दिया।’’

भाषा सं शोभना खारी

खारी


लेखक के बारे में