पश्चिम बंगाल के मालदा में आग्नेयास्त्र बरामद किए जाने के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा में आग्नेयास्त्र बरामद किए जाने के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मालदा में आग्नेयास्त्र बरामद किए जाने के बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: May 27, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: May 27, 2026 4:11 pm IST

मालदा (पश्चिम बंगाल), 27 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से बुधवार तड़के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चार आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद फारूक (21) को गोपालपुर पंचायत क्षेत्र में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से सात एमएम की दो पिस्तौल, एक पाइप गन, एक मस्कट और सात कारतूस जब्त किए गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसे ये हथियार कहां से मिले।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई अंतरराज्यीय गिरोह शामिल था।

भाषा

शुभम खारी

खारी

खारी


लेखक के बारे में