MP Women Harassment Cases: मध्यप्रदेश में 6 साल बाद खुलीं महिला आयोग की फाइलें, इतने मामले अभी भी पेंडिंग, नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा यादव ने दिया बड़ा बयान, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

MP Women Harassment Cases: 6 साल बाद राज्य महिला आयोग की बेंच लगने के बाद लंबित मामलों की सुनवाई शुरू हुई है।

MP Women Harassment Cases: मध्यप्रदेश में 6 साल बाद खुलीं महिला आयोग की फाइलें, इतने मामले अभी भी पेंडिंग, नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा यादव ने दिया बड़ा बयान, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

REKHA YADAV/ image source: ibc24 file image

Modified Date: May 27, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: May 27, 2026 4:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला आयोग में 30 हजार केस लंबित
  • 6 साल बाद लगी बेंच
  • त्विषा केस में CBI जांच तेज

MP Women Harassment Cases: भोपाल: 6 साल बाद राज्य महिला आयोग की बेंच लगने के बाद लंबित मामलों की सुनवाई शुरू हुई है। नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा यादव ने से बातचीत में बताया कि आयोग में अब तक करीब 30 हजार फाइलें पेंडिंग हैं। दो दिन चली बेंच में लगभग 100 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए।

त्विषा मामले को लेकर भी बयान आया सामने

त्विषा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मामला महिला आयोग के संज्ञान में है और आयोग पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। रेखा यादव ने कहा कि घरेलू प्रताड़ना जैसे मामलों में कई बार घर की महिलाएं ही बड़ी भूमिका निभाती हैं। उनके अनुभव के अनुसार त्विषा जैसे मामलों में 90 प्रतिशत मामलों में सास और ननद की गलती सामने आती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी मानसिकता बदलनी होगी और आयोग का प्रयास रहेगा कि महिला अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

त्विषा मामले में क्या है अपडेट

Samarth Singh Twisha Sharma Case भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की 7 दिनों की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। इसके बाद SIT आज आरोपी समर्थ सिंह को न्याय सेवा सदन में JMFC (जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) आकांक्षा कुमार उचाड़िया के कोर्ट में पेश किया। बता दें की आरोपी समर्थ को CBI ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

SIT करेगी पेश, CBI की रिमांड पर टिकी नजरें

अब तक आरोपी समर्थ सिंह 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर था, जहाँ SIT उससे लगातार पूछताछ कर रही थी। Twisha Sharma Bhopal आज रिमांड अवधि पूरी होने पर SIT उसे कोर्ट के सामने हाजिर किया गया है । इस पूरे मामले में CBI ने आरोपी समर्थ सिंह को अपनी कस्टडी में ले लिया है।

गिरिबाला सिंह की जमानत पर होगी सुनवाई

बता दें की आज समर्थ की रिमांड के साथ हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे आरोपी सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। गिरिबाला सिंह को जवाब पेश करने के लिए कोर्ट से जो 2 दिन की मोहलत मिली थी, वह आज पूरी हो रही है। इस मामले में कोर्ट आज यह तय कर सकता है कि गिरिबाला सिंह की बेल जारी रहेगी या फिर उन्हें जेल जाना होगा।

जवाब पेश करने के लिए मिला था दो दिन का समय

बता दें की गिरिबाला सिंह की तरफ से बीते 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उसी दिन उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। अब इस अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग को लेकर राज्य सरकार और मृतका त्विषा शर्मा के पिता व परिजनों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अपना पक्ष और जवाब रखने के लिए 2 दिन का समय दिया था, जिसकी समय सीमा आज समाप्त हो रही है।

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।