CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन.. दोहराया 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर धामी ने अल्मोड़ा विश्वविद्यालय भवन उद्घाटन कर 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया।
CM Pushkar Singh Dhami News || IMAGE- ANI News File
- सीएम धामी ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन किया।
- उत्तराखंड ने GEP इंडेक्स लागू करने वाला पहला राज्य बनने का दावा किया।
- धामी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दोहराया।
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में लगातार योगदान दे रहा है। (CM Pushkar Singh Dhami News) मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
विकास और पर्यावरण पर जोर
धामी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य के समग्र विकास के लिए कई योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने GDP की तरह GEP यानी ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट इंडेक्स शुरू किया है। इसका उद्देश्य विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना है। (CM Pushkar Singh Dhami News) उन्होंने बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था डेढ़ गुना बढ़ी है और पिछले साल राज्य की GSDP वृद्धि दर 7.23 प्रतिशत रही। वहीं प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शिक्षा और युवाओं के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने हाल ही में खटीमा में शुरू किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। धामी ने बताया कि खटीमा में बनाई गई “दीदी की लाइब्रेरी” प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं के लिए ज्ञान का बड़ा केंद्र बनेगी। इस लाइब्रेरी का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं करेंगी, जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है, (CM Pushkar Singh Dhami News) ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।
इन्हें भी पढ़े:
सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग
कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए
हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी
हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली

Facebook


