ED Raids Pinarayi Vijayan House: पूर्व मुख्यमंत्री के घर ED की रेड, समर्थकों ने अफसरों की गाड़ियों पर किया हमला, पत्थर मारकर कांच तोड़े
ED Raids Pinarayi Vijayan House: पूर्व सीएम पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास समेत कई पूर्व मंत्रियों के घर आज ED की टीम ने दबिश दी।
ED Raids Pinarayi Vijayan House/Image Credit: IBC24.in
- पूर्व सीएम पिनराई विजयन के घर पर ED ने की छापेमारी।
- ED की कार्रवाई की खबर मिलते ही सैंकड़ों समर्थक पहुंचे पूर्व सीएम के घर के बाहर।
- पूर्व सीएम के समर्थकों ने ED के वाहनों में की तोड़फोड़।
ED Raids Pinarayi Vijayan House: तिरुवनंतपुरम: केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास समेत कई पूर्व मंत्रियों के घर आज ED की टीम ने दबिश दी। ED रेड की जानकारी मिलते ही पिनराई विजयन समर्थक उनके आवास के बाहर पहुंच गए हैं और हंगामा करने लगे। (Pinarayi Vijayan House ED Raid Video) इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPIM) के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि, पिनराई विजयन के समर्थको ने ED के अधिकारीयों के साथ मारपीट भी की है।
दरअसल, यह हमला तब हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी कोचिन मिनरल्स और रूटाइल लिमिटेड (CMRL) केस में राज्य के 10 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें से एक ठिकाना केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई(एम) के नेता पिनराई विजयन का आवास भी शामिल था।
लोगों ने ईंट से भी किया हमला
ED Raids Pinarayi Vijayan House: एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिनराई विजयन के घर पर ईडी अधिकारियों की छापेमारी की कार्रवाई से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रही, जो सीपीएम कार्यकर्ताओं को रोकने में जुटी थी, लेकिन फिर से पार्टी वर्कर्स ईडी अधिकारियों की लेकर जा रही कार पर हमला कर दिया। (Pinarayi Vijayan House ED Raid Video) सीपीएम वर्कर्स ने अपने हाथों और पैरों से जोर लगाते हुए कार की शीशों पर तोड़ दिया, जबकि इस दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता ने कार के सामने के शीशे पर बड़ी ईंट से हमला किया।
▶️Thiruvananthapuram में पूर्व सीएम विजयन के घर ईडी की छापेमारी, समर्थकों का ED के वाहनों पर हमला#Thiruvananthapuram #Kerala #CPIM #EDRaid #EnforcementDirectorate #CMRLCase #PinarayiVijayan | Kerala | CPIM | ED Raid | CMRL Case pic.twitter.com/YoCgoCzqbO
— IBC24 News (@IBC24News) May 27, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Former Radio Jockey Commits Suicide: अपार्टमेंट में इस हाल में मिली पूर्व रेडियो जॉकी, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश, घर के अंदर मिले कई अहम सबूत
- CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का उद्घाटन.. दोहराया 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
- Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


