नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 26 दिसंबर (भाषा) जनपद के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के जलपुरा गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि जलपुरा गांव में रहने वाली 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ योगेंद्र (43) नाम के शख्स ने बीती रात अश्लील हरकत की। उन्होंने बताया की आरोपी लड़की के घर पहले से आता-जाता था और कल भी वह उसके घर गया था। उन्होंने बताया कि योगेंद्र के अश्लील हरकत करने पर बच्ची चिल्लाने लगी। इस पर उसके परिजन मौके पर आ गए तथा उन्होंने आरोपी की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया।
भाषा सं. प्रशांत
प्रशांत

Facebook


