गैंगस्टर को फरार होने में मदद करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

गैंगस्टर को फरार होने में मदद करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

गैंगस्टर को फरार होने में मदद करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: June 24, 2021 11:41 am IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) दिल्ली में जीटीबी अस्पताल से मार्च में गैंगस्टर कुलदीप फज्जा को भागने में मदद करने के आरोपी 28 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अमित माथुर के रूप में हुई है। वह कराला का रहनेवाला है।

पुलिस ने बताया कि माथुर ने फज्जा को एक अन्य गैंगस्टर दीपक उर्फ तीतर के कहने पर पर भागने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को जितेंद्र उर्फ गोगी गिरोह का सदस्य फज्जा, जीटीबी अस्पताल से पुलिस हिरासत से भाग निकला था। वहां तैनात पुलिस दल पर पांच से छह लोगों ने गोलियां चलाई थी।

फज्जा बाद में मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने इस संबंध में और आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में बताया कि माथुर फज्जा को भगाने में मदद करने में शामिल था।

भाषा स्नेहा उमा

उमा


लेखक के बारे में