उत्तरपूर्वी दिल्ली में विवाद के बाद व्यक्ति ने सहकर्मी पर धारदार वस्तु से हमला किया

उत्तरपूर्वी दिल्ली में विवाद के बाद व्यक्ति ने सहकर्मी पर धारदार वस्तु से हमला किया

उत्तरपूर्वी दिल्ली में विवाद के बाद व्यक्ति ने सहकर्मी पर धारदार वस्तु से हमला किया
Modified Date: May 7, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: May 7, 2026 10:33 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक विवाद के बाद व्यक्ति ने अपने 22 वर्षीय सहकर्मी को कथित तौर पर धारदार वस्तु से हमला कर जख्मी कर दिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार शाम प्रताप नगर में एक पेंट फैक्टरी के पास घटी। हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा जीटीबी अस्पताल ले जाया जा चुका था।

पीड़ित मनोज ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार दोपहर को अपने कार्यस्थल से घर लौट रहा था, तभी एक सहकर्मी ने उस पर धारदार वस्तु से हमला किया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने इस बाबत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में