उपराष्ट्रपति के साथ फर्जी फर्जी तस्वीर के लिए किया एआई का इस्तेमाल, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उपराष्ट्रपति के साथ फर्जी फर्जी तस्वीर के लिए किया एआई का इस्तेमाल, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उपराष्ट्रपति के साथ फर्जी फर्जी तस्वीर के लिए किया एआई का इस्तेमाल, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: April 25, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: April 25, 2026 6:47 pm IST

ऋषिकेश (उत्तराखंड) , 25 अप्रैल (भाषा) ऋषिकेश पुलिस ने कथित रूप से कृत्रिम मेधा का इस्तेमाल करके उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के साथ अपनी एक फर्जी तस्वीर बनाने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो खुद को लोगों के सामने संत के रूप में पेश कर रहा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रसिक महाराज ने कथित तौर पर फेसबुक और विभिन्न समाचार मंचों पर डिजिटल रूप से परिवर्तित तस्वीर प्रसारित की ताकि शीर्ष अधिकारियों के साथ निकटता का झूठा प्रदर्शन किया जा सके।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 23 अप्रैल को आयोजित एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह की आड़ में कथित तौर पर धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए आधिकारिक अतिथि सूची में आरोपी का नाम मौजूद नहीं था।

भट्ट ने कहा, ‘‘इस व्यक्ति ने अपने प्रभावशाली संपर्कों का लाभ उठाने के लिए यह धोखाधड़ी की। भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

एम्स ऋषिकेश पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

भट्ट ने कहा, ‘‘पुलिस इस घटना के दौरान हुई जालसाजी के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।’’

भाषा राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में