NEET UG Exam 2026: नकल और पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं! इन कमांडोज की नजर में होगी NEET UG की परीक्षा, DGP ने बताया पूरा प्लान

NEET UG Exam 2026: मध्य प्रदेश में 3 मई NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

NEET UG Exam 2026: नकल और पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं! इन कमांडोज की नजर में होगी NEET UG की परीक्षा, DGP ने बताया पूरा प्लान

NEET UG Exam 2026/image source: ibc24 file

Modified Date: April 25, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: April 25, 2026 8:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में 3 मई 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • इस परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
  • राज्य के 38 साइबर कमांडो विशेष रूप से NEET UG 2026 के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं।

NEET UG Exam 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश में 3 मई 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में परीक्षा की सुरक्षा, प्रश्नपत्र परिवहन, स्ट्रॉन्ग रूम निगरानी और साइबर मॉनिटरिंग की रणनीति पर चर्चा की गई।

परीक्षा सुरक्षा पर रहेगा पुलिस का फोकस

DGP कैलाश मकवाणा ने जानकारी देते हुए कहा कि, NEET जैसी संवेदनशील परीक्षा में हर प्रक्रिया त्रुटिरहित, पारदर्शी और सुरक्षित होनी चाहिए। (NEET UG Exam 2026) उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का भौतिक निरीक्षण करने, पर्याप्त पुलिस बल और मेटल डिटेक्टर तैनात करने और अभ्यर्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न होने का निर्देश दिया।

साइबर कमांडो करेंगे परीक्षा केंद्रों की निगरानी

NEET UG Exam 2026:  राज्य के 38 साइबर कमांडो विशेष रूप से NEET UG 2026 के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं। ये कमांडो नेटवर्क सुरक्षा, CCTV मॉनिटरिंग, SOP अनुपालन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग का काम करेंगे। (NEET UG Exam 2026) सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेपर लीक, अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होंगे एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी

मध्य प्रदेश में कुल 283 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1.18 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंदौर में सर्वाधिक 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवेदनशील और हाई-रिस्क केंद्रों की अलग सूची तैयार कर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा से 72 घंटे पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

कैसे होगी प्रश्नपत्र सुरक्षा

NEET UG Exam 2026: प्रश्नपत्रों और OMR शीट की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बैंक, पोस्ट ऑफिस और परीक्षा केंद्रों तक पुलिस एस्कॉर्ट और (NEET UG Exam 2026) वाहनों की डैशकैम निगरानी लागू की जाएगी। प्रत्येक चरण पर सतत निगरानी रखी जाएगी ताकि पेपर लीक या अन्य सुरक्षा खामियों की संभावना न रहे।

की जाएगी कड़ी कार्रवाई

मध्य प्रदेश पुलिस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि, पेपर लीक, नकल गिरोह, डिजिटल फ्रॉड या किसी भी प्रकार की आपराधिक लापरवाही पर तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (NEET UG Exam 2026) सभी जिलों को जिला प्रशासन, परीक्षा एजेंसी, डाक विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर NEET UG 2026 परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.