Jabalpur Weather Update News : टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! आज रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, इस ज़िले में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट

जबलपुर में इस सीजन की सबसे भीषण गर्मी दर्ज की गई है, जहां तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है, हालांकि महीने के अंत में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

Jabalpur Weather Update News : टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! आज रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, इस ज़िले में अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट

Jabalpur Weather Update News / Image Source : X

Modified Date: April 25, 2026 / 07:35 pm IST
Published Date: April 25, 2026 7:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इस सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 42.6 डिग्री तक पहुंचा
  • अगले 4 दिनों तक लू का अलर्ट जारी
  • 29 अप्रैल तक तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

जबलपुर : Jabalpur Weather Update News  मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले में गर्मी ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जिसने गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।

Jabalpur Temperature Today 29 अप्रैल तक पारा 44 डिग्री का अनुमान

आज जबलपुर का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि अगले 4 दिनों तक शहर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 29 अप्रैल तक पारा 44 डिग्री के करीब पहुँच सकता

29,30 अप्रैल को हो सकती है बारिश

हालांकि, इस भारी तपिश के बीच एक राहत भरी खबर भी है कि 29 और 30 अप्रैल को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल जबलपुर वासियों को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.