नोएडा की पॉश सोसाइटी की 22वीं मंज़िल से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
नोएडा की पॉश सोसाइटी की 22वीं मंज़िल से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
नोएडा, 27 अप्रैल (भाषा) नोएडा सेक्टर 107 स्थित एक पॉश आवासीय सोसाइटी की 22वीं मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सज्जल मेहरोत्रा (37) के तौर पर हुई है, जो एक कंपनी में निदेशक थे और परिवार के साथ यहां रहते थे ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘रविवार दोपहर को, वह 22वीं मंज़िल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गये।’’
पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्य और सिक्योरिटी गार्ड उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वह अवसाद से पीड़ित थे, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
भाषा रंजन शोभना
शोभना

Facebook


