जैसलमेर में व्यक्ति ने दुकान में आत्महत्या की
जैसलमेर में व्यक्ति ने दुकान में आत्महत्या की
जैसलमेर, 26 मार्च (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर शहर में एक युवक ने अपनी दुकान में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है और किसी तरह का ‘सुसाइड नोट’ भी नहीं मिला है।
कोतवाली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक उर्जाराम ने बताया कि फतेह सिंह (35) की चाय की दुकान थी। उसका भाई शुक्रवार को किसी काम से बाहर गया था और जब लौटा तो फतेह सिंह को फंदे पर झूलते पाया। उसने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा स. पृथ्वी पवनेश
पवनेश

Facebook


