दक्षिण दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दक्षिण दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने व्यक्ति को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कार चालक कथित तौर पर शराब के नशे में था।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना शनिवार को बी पी मार्ग पर हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक टोयोटा यारिस कार ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हुई है। वहीं, कोटला मुबारकपुर के रहने वाले कन्हैया लाल (75) जख्मी हो गए।
पुलिस ने कानून की संगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘कार चला रहा आरोपी राहुल श्रीवास्तव (54) ग्रेटर कैलाश-एक का रहने वाला है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। श्रीवास्तव वकील है। दुर्घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में था।’’
भाषा नीरज नीरज पवनेश
पवनेश
पवनेश
पवनेश

Facebook


