बंगाल के हावड़ा में गैराज में आग लगने से व्यक्ति की मौत

Ads

बंगाल के हावड़ा में गैराज में आग लगने से व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - November 18, 2025 / 05:52 PM IST,
    Updated On - November 18, 2025 / 05:52 PM IST

आन्दुल (पश्चिम बंगाल), 18 नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में हावड़ा के मौदीग्राम इलाके में मंगलवार दोपहर एक गैराज में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, गैराज में विभिन्न प्रकार के वाहनों की मरम्मत का काम होता था।

आग लगने के कुछ ही देर बाद इमारत से घना धुआं निकलता देखा गया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले दो गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की झुलसने से मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद एक और दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा