(Apple Launch Event 2026/ Image Credit: X.com)
Apple Launch Event 2026: Apple ने अपने सितंबर 2026 के ‘Surprise and Shine’ इवेंट (Apple Launch Event 2026) में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कैलिफोर्निया स्थित Apple Park में हुए इस कार्यक्रम में कंपनी ने पहली बार फोल्डेबल iPhone Duo पेश किया। इसके साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, Apple Watch Ultra 4, Watch Series 12 और AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए डिवाइस में अपने इन-हाउस चिप और मॉडेम का इस्तेमाल किया है।
Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo इस इवेंट का सबसे (Apple Launch Event 2026) बड़ा आकर्षण रहा। इसमें खास हिंज के साथ 7.9 इंच का इनर रेटिना OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2nm A20 Pro चिप और नया iOS Duo सॉफ्टवेयर मिलने का दावा है। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ तीन ऐप चलाने और ड्रैग-एंड-ड्रॉप जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये बताई गई है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में 2nm A20 Pro चिप और C2 5G मॉडेम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, नई चिप बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। फोन में 48MP फ्यूजन कैमरा और वेरिएबल अपर्चर तकनीक दी गई है। Pro Max मॉडल में करीब 30 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। भारत में Pro सीरीज की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है।
Apple Watch Ultra 4 को खासतौर पर एडवेंचर और स्पोर्ट्स यूजर्स (Apple Launch Event 2026) के लिए पेश किया गया है। इसमें 50 घंटे तक की बैटरी, Readiness Score और सैटेलाइट SOS जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं Watch Series 12 में हेल्थ मॉनिटरिंग से जुड़े नए फीचर्स दिए गए हैं। AirPods 5 को नए डिजाइन और H3 चिप के साथ पेश किया गया है। इसमें ANC और USB-C चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max vs iPhone Duo pic.twitter.com/LEVPDRhNO3
— Apple Hub (@theapplehub) September 9, 2026
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये, iPhone 18 Pro सीरीज की 1,64,900 रुपये, Apple Watch Ultra 4 की 1,09,900 रुपये और Watch Series 12 की 56,900 रुपये बताई गई है। AirPods 5 की शुरुआती कीमत 14,900 रुपये है। इन प्रोडक्ट्स के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। इस लॉन्च के जरिए Apple ने फोन, वियरेबल्स और ऑडियो डिवाइस को एक साथ नए फीचर्स से जोड़ने की कोशिश की है।