अंशकालिक नौकरी देने का झांसा देकर युवक से ढाई लाख रुपये की ठगी

Ads

अंशकालिक नौकरी देने का झांसा देकर युवक से ढाई लाख रुपये की ठगी

  •  
  • Publish Date - July 6, 2024 / 03:46 PM IST,
    Updated On - July 6, 2024 / 03:46 PM IST

नोएडा(उप्र), छह जुलाई (भाषा) थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 135 में रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर अपराधियों द्वारा कथित तौर पर 2 लाख 51 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को अंशकालिक नौकरी देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था।

थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि जेपी कॉसमॉस सोसायटी सेक्टर 134 में रहने वाले आयुष पंचरत्न ने बीती रात थाने में इस सिलसिले में एक रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं

सुभाष

सुभाष