महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य में आदमखोर बाघ को बेहोश कर बचाया गया
महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य में आदमखोर बाघ को बेहोश कर बचाया गया
चंद्रपुर/नागपुर, 18 मई (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक आदमखोर बाघ को वन विभाग ने शनिवार को बेहोश कर बचा लिया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक इस आदमखोर बाघ ने पिछले कुछ महीनों में जिले के गांवों में हमला कर तीन लोगों की जान ले ली थी।
वन विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार पिछले सात महीनों में बाघ ने निमढेला राउंड से सटे गांवों के तीन लोगों पर हमला कर उन्हें मार डाला था।
अधिकारी के मुताबिक वन विभाग ने ताडोबा अंधारी बाघ अभयारण्य (टीएटीआर) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर की देखरेख में एक बचाव अभियान शुरू किया और खडसंगी वन रेंज के कंपार्टमेंट-59 से बाघ को बचाया गया।
उन्होंने कहा कि बाघ को नागपुर के गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।
भाषा रवि कांत प्रशांत
प्रशांत

Facebook


