मां पर चाकू से हमले के बाद युवक ने इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगायी, मौत

मां पर चाकू से हमले के बाद युवक ने इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगायी, मौत

मां पर चाकू से हमले के बाद युवक ने इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगायी, मौत
Modified Date: June 6, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: June 6, 2026 8:00 pm IST

नोएडा, छह जून (भाषा) ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय एक युवक ने एक इमारत की पांचवीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर शनिवार को आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक सागर यादव मानसिक रूप से अस्थिर था और उसने अपनी मां से झगड़े के बाद उस पर कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया।

बिसरख पुलिस थाने के कर्मियों ने बताया कि यादव अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ रहता था। पुलिस ने बताया, ‘परिवार के सदस्यों के अनुसार, सागर यादव मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। शनिवार को उसका मां से झगड़ा हुआ, जिस दौरान उसने मां पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उसने पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट से छलांग लगा दी।’

पुलिस ने बताया कि यादव को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी मां का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में