खीरी में बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत

खीरी में बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत

खीरी में बाघ के हमले में व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 27, 2021 5:55 pm IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) जिले के तिकोनिया कोतवाली थाना क्षेत्र में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने ग्रामीणों के बयान और जानवर के पदचिह्नों के आधार पर सोमवार को कहा तिकोनिया कोतवाली थाना क्षेत्र में मंझरा पूरब गांव निवासी सीताराम यादव (45) की रविवार को बाघ के हमले में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना दुधवा बफर जोन के उत्तरी निघासन वन परिक्षेत्र के मांझरा वन क्षेत्र में हुई।

मामले की जांच के लिए रेंज अधिकारी विमलेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को नियमों के अनुरूप सहायता देने का आश्वासन दिया।

तिकोनिया कोतवाली से पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में