BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दिल्ली के सागरपुर में लूट के प्रयास में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; 2 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली के सागरपुर में लूट के प्रयास में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; 2 नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली के सागरपुर में लूट के प्रयास में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; 2 नाबालिग पकड़े गए
Bhasha
Published: 29 Jun 2026 | 8:56 pmModified: 29 Jun 2026 | 8:56 pm

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में 45 वर्षीय व्यक्ति की एक नाबालिग ने इसलिए कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी, क्योंकि लूटपाट के दौरान उसके पास से कुछ भी कीमती सामान नहीं मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, जबकि मुख्य संदिग्ध अब भी फरार है।

नसीरपुर निवासी सुनील उर्फ पप्पी रविवार की सुबह नसीरपुर रोड पर खून से लथपथ मिला था।

सुबह करीब 6.20 बजे सागरपुर थाने को सड़क किनारे एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना दी गई जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और सुनील को मृत पाया और उसके सीने पर चाकू से वार किए जाने का घाव था।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मौके का फोरेंसिक विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत हत्या का मामला दर्ज किया और उसे मामले में तीन किशोरों के कथित तौर पर शामिल होने का पता चला।

जांचकर्ताओं ने कहा कि उनमें से एक किशोर ने 27 जून को डाबरी इलाके से एक स्कूटर चुराया था और बाद में 10 और 14 साल की उम्र के दो अन्य लड़के भी उसके शामिल हो गए।

नसीरपुर रोड से गुजरते समय मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर सुनील को देखा और उसे लूटने का प्रयास किया। जब कोई कीमती सामान उसके पास से नहीं मिला, तो लड़के ने उसके सीने में कथित तौर पर चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को द्वारका इलाके में ठिकाने लगा दिया गया, जबकि तीनों भाग गए।

पुलिस ने दो अन्य किशोरों को पकड़ लिया है और चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है।

मुख्य आरोपी का पता लगाने और चाकू बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दिल्ली के सागरपुर में लूट के प्रयास में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; 2 नाबालिग पकड़े गए

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm