‘फ्राइड राइस’ में कम चिकन होने का आरोप लगाकर व्यक्ति ने रेस्तरां में तोड़फोड़ की, मामला दर्ज

‘फ्राइड राइस’ में कम चिकन होने का आरोप लगाकर व्यक्ति ने रेस्तरां में तोड़फोड़ की, मामला दर्ज

‘फ्राइड राइस’ में कम चिकन होने का आरोप लगाकर व्यक्ति ने रेस्तरां में तोड़फोड़ की, मामला दर्ज
Modified Date: April 17, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: April 17, 2026 4:56 pm IST

अलप्पुझा (केरल), 17 अप्रैल (भाषा) केरल में अलप्पुझा के हरिपाद में एक व्यक्ति ने ‘फ्राइड राइस’ में कम चिकन होने का आरोप लगाते हुए एक रेस्तरां में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि हरिपाद के ‘चिकन शिकागो’ रेस्तरां में यह घटना बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब आरोपी ने ‘चिकन फ्राइड राइस’ का ऑर्डर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने ‘फ्राइड राइस’ में चिकन की मात्रा कम होने का आरोप लगाते हुए एक कर्मचारी से झगड़ा शुरू कर दिया।

प्राथमिकी के अनुसार, थोड़ी देर बाद रेस्तरां के प्रबंधक ने हस्तक्षेप किया तथा ‘चिकन’ के और टुकड़े देने का वादा किया, लेकिन आरोपी हिंसक हो गया और उसने खाने की थाली मेज से नीचे फेंक दी।

प्राथमिकी के मुताबिक, बाद में आरोपी कैश काउंटर पर पहुंचा, जहां उसने एक महिला कर्मचारी को अपशब्द कहे, उसका कॉलर पकड़ लिया और वहां रखे कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाया।

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी व्यक्ति महिला कर्मचारी को रेस्तरां से बाहर घसीटकर ले गया

पुलिस के मुताबिक, रेस्तरां के अधिकारियों का दावा है कि इस घटना से 35,000 रुपये का नुकसान हुआ है।

महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा राजकुमार पारुल

पारुल


लेखक के बारे में