नोएडा(उप्र), 15 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 59 के पास 29 जून को जिस अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, उसकी सिर पर वार कर हत्या की गई थी। यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा फेस-3 थान के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 29 जून को नोएडा सेक्टर-59 के नाले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर प्रहार कर हत्या करने की बात सामने आई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने थाना फेस- 3 में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं. धीरज
धीरज