गोवा में मांडोवी और जुआरी नदी के किनारों को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र का दर्जा देने की मंजूरी

गोवा में मांडोवी और जुआरी नदी के किनारों को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र का दर्जा देने की मंजूरी

गोवा में मांडोवी और जुआरी नदी के किनारों को पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र का दर्जा देने की मंजूरी
Modified Date: May 5, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: May 5, 2026 8:39 pm IST

पणजी, पांच मई (भाषा) केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मांडोवी और जुआरी नदी के किनारों पर स्थित 6.72 करोड़ वर्ग मीटर भूमि को ‘पर्यावरण-संवेदनशील’ घोषित करने के गोवा सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

राज्य के वन मंत्री विश्वजीत राणे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इससे राज्य सरकार को इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने में मदद मिलेगी, जो नदी के पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

गोवा वन विभाग ने इस संबंध में केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था।

वन विभाग ने पिछले सप्ताह राज्य नगर एवं ग्रामीण योजना विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया था कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं होना चाहिए।

राणे ने वन विभाग को इन महत्वपूर्ण जलमार्गों के किनारे विकास कार्य पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए थे।

अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कुल 6,729.54 हेक्टेयर क्षेत्र आता है, जिसमें पारिस्थितिक संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

भाषा

राखी माधव

माधव


लेखक के बारे में