Tamil Nadu New PCC Chief: आखिरकार बदले गए PCC चीफ, पार्टी ने इस दिग्गज नेता पर जताया भरोसा, आप भी जानें अब कौन संभालेगा प्रदेश कांग्रेस की कमान

Tamil Nadu New PCC Chief: कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर को अपनी तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

Tamil Nadu New PCC Chief: आखिरकार बदले गए PCC चीफ, पार्टी ने इस दिग्गज नेता पर जताया भरोसा, आप भी जानें अब कौन संभालेगा प्रदेश कांग्रेस की कमान

Tamil Nadu New PCC Chief || ANI News File

Modified Date: June 27, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: June 27, 2026 6:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है।
  • लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर तमिलनाडु कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टैगोर पीसीसी चीफ नियुक्त किया है।

Tamil Nadu New PCC Chief: नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर को अपनी तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टैगोर को तत्काल प्रभाव से तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। टैगोर ने के. सेल्वपेरुंथगई का स्थान लिया है।

आंध्र प्रदेश के प्रभारी है मणिकम टैगोर

तमिलनाडु के विरुद्धनगर से लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर अब तक आंध्र प्रदेश के लिए कांग्रेस प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। वह संसद के निचले सदन में कांग्रेस के सचेतक भी हैं। तमिलनाडु में जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ हालिया गठबंधन के बाद कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव किया है।

Tamil Nadu New PCC Chief: टैगोर उन नेताओं में शामिल थे, जो इस साल हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले ही टीवीके के साथ गठबंधन की पैरवी कर रहे थे। (Tamil Nadu New PCC Chief) हालांकि, पार्टी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और नतीजे आने के बाद विजय की पार्टी के साथ गठबंधन किया।

बदले गए थे तीन राज्यों के प्रभारी

कांग्रेस ने संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के लिए नये प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है। (Congress New State Incharge Appointments) पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नयी नियुक्तियों के तहत संजय दत्त को हरियाणा, लालजी देसाई को ओडिशा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने निवर्तमान प्रभारियों के योगदान की सराहना करते हुए अविनाश पांडे, बी.के. हरिप्रसाद और अजय कुमार लल्लू के संगठनात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.