मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद ने असम राइफल्स अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की
मणिपुर के मुख्यमंत्री खेमचंद ने असम राइफल्स अधिकारियों के साथ सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की
इंफाल, 23 अगस्त (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने रविवार शाम असम राइफल्स के अधिकारियों के साथ उग्रवाद रोधी अभियानों और सीमा प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में असम राइफल्स (पूर्व) के महानिरीक्षक मेजर जनरल इंदरजीत सिंह भिंडर और 22 सेक्टर असम राइफल्स के उपमहानिरीक्षक ब्रिगेडियर अंशुमान त्रिपाठी के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा, “हमने राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, उग्रवाद रोधी अभियान, अभियान की तैयारियों, सीमा प्रबंधन और मणिपुर के चिन्हित क्षेत्रों में नागरिक कार्रवाई से जुड़ी पहलों पर चर्चा की।”
मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने तथा सामान्य स्थिति बहाल करने में सहयोग के लिए सरकार की ओर से असम राइफल्स के निरंतर समर्पण और प्रयासों की सराहना की।
भाषा अमित नरेश
नरेश

Facebook


