Govt Increases Employees Basic Salary: सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी.. अब हर किसी के खाते में आएगा 21,000 रुपये, भत्ता 1590 रुपये अलग

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के मूल वेतन में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी और नौकरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

Govt Increases Employees Basic Salary: सरकार ने बढ़ाई इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी.. अब हर किसी के खाते में आएगा 21,000 रुपये, भत्ता 1590 रुपये अलग

Haryana sanitation workers basic salary hike || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 23, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: August 23, 2026 11:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़कर 22,590 रुपये
  • मूल वेतन में 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी
  • नौकरी सुरक्षा के साथ सालाना वेतन वृद्धि

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उनके वेतन और नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया है। (Haryana sanitation workers basic salary hike) मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक फिलहाल सफाई कर्मचारियों को कुल 20,590 रुपये प्रति माह मिलते हैं। इसमें 19,000 रुपये मूल वेतन और 1,590 रुपये भत्ते शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

1,590 रुपये का मौजूदा भत्ता रहेगी जारी

सरकार की नई व्यवस्था के तहत नौकरी की सुरक्षा का प्रावधान लागू होने के बाद कर्मचारियों का कुल मासिक भुगतान बढ़कर 22,590 रुपये हो जाएगा। इसमें मूल वेतन को बढ़ाकर 21,000 रुपये किया जाएगा, जबकि 1,590 रुपये का मौजूदा भत्ता जारी रहेगा। इसके अलावा नौकरी की सुरक्षा पाने वाले कर्मचारियों को हर साल वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

नई वेतन वृद्धि का भी मिलेगा फायदा

सरकार का यह फैसला सफाई कर्मचारियों के लिए चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। सफाई कर्मचारी 6 अगस्त से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। (Haryana sanitation workers basic salary hike) सरकार की ओर से लागू की जाने वाली नई व्यवस्था के बाद कर्मचारियों को नियमित वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown