Vande Bharat: कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, बताया गया ‘रियल लाइफ बैटमैन’, भाजपा के इन नेताओं ने साधा निशाना
कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर, Rahul Gandhi's posters put up outside the Congress office
नई दिल्लीः Vande Bharat: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित किया और आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी को ‘रियल लाइफ बैटमैन’ बताने वाले पोस्टर लगाए गए।
Vande Bharat: देश की राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए पोस्टरों में राहुल गांधी को काल्पनिक सुपरहीरो ‘बैटमैन’ के रूप में दर्शाया गया है। मुख्यालय के बाहर लगे इन पोस्टरों पर एक खास संदेश भी लिखा गया है। पोस्टर पर लिखा है कि द साइलेंट गार्जियन, ए वॉचफुल प्रोटेक्टर.. राहुल गांधी, द रियल लाइफ बैटमैन” यानी ‘एक खामोश रखवाला, एक सतर्क संरक्षक विपक्ष के नेता राहुल गांधी, असल जिंदगी के बैटमैन। बहरहाल राहुल गांधी को बैटमैन बताने वाले इन पोस्टर्स पर सियासत गरमाते देर नहीं लगी बीजेपी ने इस पर निशाना साधा तो कांग्रेस भी पलटवार में पीछे नहीं रही।
वहीं शनिवार को पुणे में हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की छात्रों की गूंज पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई। स्मृति ईरानी ने राहुल के मनुस्मृति पर निशाना साधे जाने और राहुल के महिलाओं के हक की बात करने पर सवाल उठाए। स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर राहुल को महिलाओं की इतनी ही फिक्र है तो प्रधानमंत्री मोदी के महिला आरक्षण के संकल्प के समर्थन में महिला आरक्षण का समर्थन करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
- ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
- iPhone 18 Pro Launch Date: Apple दे सकता है बड़ा सरप्राइज! iPhone 18 Pro की लॉन्च से पहले लीक हुई तारीख, नए डिजाइन और कैमरा फीचर्स ने बढ़ाई बेचैनी
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें

Facebook


