मणिपुर: गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या

मणिपुर: गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या

मणिपुर: गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने की गोली मारकर हत्या
Modified Date: December 30, 2023 / 11:43 am IST
Published Date: December 30, 2023 11:43 am IST

इम्फाल, 30 दिसंबर (भाषा) मणिपुर में इम्फाल वेस्ट जिले के कदंगबंद में एक गांव की सुरक्षा में तैनात व्यक्ति की शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मृतक की पहचान जेम्सबॉड निंगोमबाम के रूप में हुई है। वह गांव की सुरक्षा में तैनात था,पास की पहाड़ी से संदिग्ध उग्रवादियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि निंगोमबाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां ‘रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ लाया गया।

कदंगबंद की सीमा कंगपोकपी जिले से लगती है, जहां राज्य में तीन मई से जातीय हिंसा शुरू होने के बाद लगातार हिंसा की घटनाएं देखी गई हैं।

भाषा अभिषेक शोभना

शोभना


लेखक के बारे में