शहाबुद्दीन को कई नेताओं ने दे डाली श्रद्धांजलि.. जेल प्रशासन ने मौत की खबरों को बताया अफवाह.. न्यूज एजेंसी ANI ने जताया खेद

शहाबुद्दीन को कई नेताओं ने दे डाली श्रद्धांजलि.. जेल प्रशासन ने मौत की खबरों को बताया अफवाह.. न्यूज एजेंसी ANI ने जताया खेद

शहाबुद्दीन को कई नेताओं ने दे डाली श्रद्धांजलि.. जेल प्रशासन ने मौत की खबरों को बताया अफवाह.. न्यूज एजेंसी ANI ने जताया खेद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: May 1, 2021 6:24 am IST

पटना। बिहार के चर्चित बाहुबली और लोकसभा के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत की खबर को त‍िहाड़ जेल प्रशासन ने गलत बताया है। वहीं ब‍िहार में आरजेडी के कई नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजल‍ि तक दे डाली है। राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव निराला यादव ने शहाबुद्दीन की मौत की पुष्टि कर दी है।

पढ़ें- नहीं मिल रहे हैं रेल यात्री.. 11 और ट्रेनों को किया…

पढ़ें- कोरोना काल…विधायक निधि को लेकर बवाल! कांग्रेस…

राजद महासचिव ने कहा कि दिल्ली के अस्पताल में पूर्व सांसद की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई।आपको बता दें क‍ि न्‍यूज एजेंसी एएनआई के शहाबुद्दीन की मौत की पुष्‍ट‍ि की है, हालांकि बाद में एजेंसी ने ट्वीट डिलीट करते हुए कहा कि राजद के प्रवक्ता और घरवालों के बयान के आधार पर उनकी मौत की खबर आई थी। एजेंसी ने मौत की खबर के लिए माफी मांग ली है।

पड़ें- कोरोना रिकवरी रेट सुधरा, बीते 24 घंटे में करीब 3 ला…

बता दें तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे शहाबुद्दीन को पिछले महीने 21 अप्रैल को ही दिल्ली के DDU अस्पताल में कोरोना संक्रमित होने के बाद भर्ती किया गया था। आरजेडी के पूर्व सांसद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक तिहाड़ से पहले वे बिहार के भागलपुर और सीवान की जेल में भी लंबे समय तक रहे। साल 2018 में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए, लेकिन जमानत रद्द होने के कारण उन्हें वापस जेल जाना पड़ा।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ को मई के तीसरे हफ्ते मिलेगी सीरम और भारत बायोटेक से वैक्सीन, 50 लाख का है ऑर्डर, 1 मई स…

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने शहाबुद्दीन की मौत की खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा था कि शहाबुद्दीन का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोशल मीडिया पर चल रही शहाबुद्दीन की मौत की खबरों को खारिज कर दिया।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"