विवाहिता ने मासूम बेटी और देवर के साथ पानी के हौद में कूदकर कथित आत्महत्या की

विवाहिता ने मासूम बेटी और देवर के साथ पानी के हौद में कूदकर कथित आत्महत्या की

विवाहिता ने मासूम बेटी और देवर के साथ पानी के हौद में कूदकर कथित आत्महत्या की
Modified Date: April 9, 2023 / 07:33 pm IST
Published Date: April 9, 2023 7:18 pm IST

जयपुर, नौ अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक विवाहिता ने दो साल की मासूम बेटी और देवर के साथ घर में बने पानी के होद में कूदकर कथित आत्महत्या कर ली।

सदर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक जाकिर अली ने रविवार को बताया कि सुथारो का कुआं (दुगेरों का तला) निवासी विवाहिता देऊ (22) ने दो वर्ष की बेटी ललिता और देवर खेमाराम (22) के साथ घर में बने पानी के हौद में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 176 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच बाड़मेर के तहसीलदार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।