Married Women Suicide Case: घर की बहु से कराना चाहते थे ‘वेश्यावृत्ति’.. अवैध संबंध के लिए करते थे मजबूर, उठा लिया खौफनाक कदम..
Married Women Suicide Case: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि के लिए पड़ोसियों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज …

Married Women Suicide Case
- विवाहिता की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी
- पति पर वेश्यावृत्ति दबाव का आरोप
- पुलिस ने दर्ज किया मामला
बीदर: कर्नाटक प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में बीदर जिले के बसव कल्याण शहर में 22 वर्षीय एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। (Married Women Suicide Case) मृतका की पहचान अंजनाबाई शेखर पाटिल के रूप में हुई है। वह 11 महीने के एक बच्चे की मां थी।
भालकी की रहने वाली थी अंजनाबाई (Karnatak Crime News)
पूरी घटना बसवकल्याण बस स्टैंड के पास स्थित ओम लेआउट इलाके की बताई जा रही है। पीड़िता अंजनाबाई अपने पति और बच्चे के साथ रह रही थी। वह मूल रूप से भालकी की रहने वाली थी।
मृतका के पिता विजयकुमार ने बसवकल्याण सिटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2022 में शादी के बाद से ही अंजनाबाई को ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का आरोप है कि पति शेखर पाटिल और उसके परिजन उस पर अवैध संबंध बनाने और वेश्यावृत्ति में शामिल होने के लिए दबाव डाल रहे थे।
मायके में की थी ससुरालियों की शिकायत (Karnataka Suicide News Today)
परिजनों के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद से घर का माहौल और खराब हो गया था। अंजनाबाई अपने पिता से अक्सर ससुराल में हो रहे बदसलूकी की शिकायत करती थी। पुलिस ने 6 फरवरी को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में पति शेखर पाटिल सहित परिवार के दो अन्य सदस्यों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने शेखर पाटिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने शुरू की जांच (Karnataka State Hindi News)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि के लिए पड़ोसियों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
A 22-year-old woman allegedly committed suicide in the #Basavakalyan town of #Bidar district following prolonged mental harassment and pressure from her husband and in-laws to engage in prostitution.
The deceased, identified as Anjanabai Shekhar Patil, was the mother of an… https://t.co/gKhvZaZQsf pic.twitter.com/4pQCyJXVOh
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) February 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- बिहार में 1995-2015 के बीच धार्मिक यात्रा पर आए 173 विदेशी, 167 पाकिस्तानी : सम्राट चौधरी
- Indore News : 2 युवकों में जमकर मारपीट | युवकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
- सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश देश में विभिन्न योजनाओं में पहले और दूसरे स्थान पर है: राज्यपाल
- राहुल के शतक से मुंबई को हराकर कर्नाटक रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में
- बम्बई उच्च न्यायालय ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी को जमानत दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: परिजनों के अनुसार ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान थी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Married Woman Dies by Suicide in Bidar, Husband Accused of Forcing Prostitution and Abuse

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am