BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena Temple Incident: अचानक भरभराकर गिरी इस मंदिर की पटिया, दबने से 3 बच्चियों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

अचानक भरभराकर गिरी इस मंदिर की पटिया, दबने से 3 बच्चियों की मौत, Three Girls Died in Morena Temple Accident

Morena Temple Incident. Image Source- IBC24

Morena Temple Incident. Image Source- IBC24

Deepak Sahu
Published: 09 Feb 2026 | 6:04 pmModified: 10 Feb 2026 | 12:18 am

मुरैना। Morena Temple Incident: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत अहरौली गांव में निर्माणाधीन माता मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में पत्थर की पटिया अचानक टूटने से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित और तीन अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Morena Temple Incident: मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मंदिर में परिवार के सदस्य मौजूद थे, इसी दौरान भारी पत्थर की पटिया टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में तीन मासूम बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में पति-पत्नी और तीन अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। कैलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सीएम यादव ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में तीन बच्चों की मौत और सात लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुरैना में हुए इस हादसे से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दिए जाने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ेंः-
हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Three Girls Died in Morena Temple Accident

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm